एटा। थाना मारहरा में एक महिला ने अमित निवासी रामनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीएससी की छात्रा पुत्री के फोन पर कॉल कर अमित उसे परेशान करता है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देता है। इसके चलते वह कॉलेज नहीं जा पा रही है और उसकी पढ़ाई छूट रही है।
महिला ने बताया कि पुत्री मारहरा कस्बा स्थित एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। उसको अमित निवासी रामनगर फोन कॉल करके परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं आते जाते समय उसका पीछा करता है और अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देता है और समाज में बदनाम करना चाहता है।
जब उसे मना किया गया तो बर्बाद करने की धमकी दी। कॉलेज आते समय बेटी का पीछा करते है। मुझे आशंका है कि कहीं वह मेरी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दे। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच की जा रही है।