सकीट। उमस भरी गर्मी के बीच मनमानी बिजली कटौती से लोगों की रात की नींद व दिन का चैन उड़ गया है। कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अघोषित बिजली कटौती संग बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही बिजली की ट्रिपिंग का खेल शुरू हो जाता है। वहीं देर रात में बिजली गुल होते ही मच्छरों का उत्पात इतना बढ़ जाता है कि लोगों की नींद उड़ जाती है। आपूर्ति ठप होते ही गर्मी से व्याकुल होकर लोग बिस्तर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। बिजली आपूर्ति का यही हाल दिन में भी रहता है, लेकिन दिन में तो किसी तरह लोग समय काट लेते हैं। बिन बिजली रात बिताना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनय कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं को 18 घंटे पूरी सप्लाई दी जा रही है। ट्रिपिंग और कटौती की बात गलत है। संवाद