फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरा रेल पुल बन रहा मुसीबत

Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट चुंगी क्षेत्र पर कासगंज सिकंदराराऊ बना रेलवे का संकरा पुल यातायात के लिए मुसीबत बना हुआ है। आए दिन ही यहां वाहनों के फंसने के चलते जाम के विकराल हालत पैदा हो जाते हैं। रेलवे ट्रैक बंद होने के बाद बाद भी पुल का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जब कि इलाकाई लोग इसकी मांग लगातार उठा रहे है।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि यह पुल कासगंज-बरेली मीटर गेज की रेल लाइन का पुल है। पूर्व में यहां से होकर छोटी रेल लाइन की गाड़ियां संचालित होती थीं। लेकिन अब छोटी रेल लाइन की गाड़ियों का संचालन पिछले वर्ष से बंद हो चुका है। कासगंज से बरेली के बीच के लिए रेलवे ने रास्ता परिवर्तित करके सीधा नया रूट तैयार कर लिया है। जो कासगंज जंक्शन और कासगंज सिटी को जोड़ेगा। इसलिए अब इस पुल क्षेत्र से होकर रेलाें का संचालन बंद हैं।


लोग ऐसी स्थिति में यातायात की समस्या से मुक्ति पाने के लिए चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। विभिन्न स्नान पर्वों एवं रोजमर्रा के यातायात के दौरान इस पुल पर वाहन फंस जाते हैं और घंटो के लिए जाम लग जाता है। मंगलवार को भी एक ट्रक फंस गया, जिससे काफी देर तक यातायात ठप रहा। लोगों में इस दौरान आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन


- क्षेत्रीय निवासी राजवीर साहू का कहना है कि पुल काफी संकरा होने के कारण एक ओर से एक वाहन ही निकलता है। जिससे वाहन निकालने की आपाधापी में वाहन फंस जाते हैं और जाम लग जाता है। पुल का चौड़ीकरण किया जाना जरूरी है।

- चुंगी पर कारखाना चलाने वाले बॉडी मेकर सलीम ने बताया कि रोजाना ही यहां जाम लगता हैं लोग घंटो परेशान होते हैं। पुलिस की मदद से ही जाम खुलता हैं। उन्होंने भी पुल के चौड़ी करण की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें