फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सभासदों ने शिकायती पत्र साैंपा

Tue, 20 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पालिका परिषद के सभासदों ने पालिका में चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में पांच सूत्रीय शिकायती पत्र डीएम को सौंपा। मामले की जांच जिला स्तरीय अधिकारी से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



सभासद संघ के अध्यक्ष मुकेश भाटिया, सभासद आशा सिंह के नेतृत्व में दिए शिकायती पत्र में कहा कि पूर्व में दिए शिकायती पत्र की जांच न करके पालिका कर्मचारियों से जवाब मांगा था, जिसमें एसडीएम को गुमराह कर झूठे जवाबों से संतुष्ट कर दिया है। पूर्व में दिए और मौजूदा शिकायती पत्र की जांच जिलास्तरीय अधिकारी से कराए जाने की मांग की। दूसरी ओर सभासद हनीफ उस्मानी ने अवशेष आवासों को गरीबों को आवंटन कराए जाने की मांग डीएम से की। इस मौके पर सभासद राजकुमार निराला, अशोक मुनीम, शहजाद कुरैशी, शैलेंद्र सिंह सुमन, राहुल वाल्मीकि, असलम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें