एटा। शहर में मंगलवार को पल-पल पर ट्रिपिंग हुई। दोपहर के समय इस अव्यवस्था के चलते लोग गर्मी से अकुला गए। वहीं, मेडिकल कॉलेज में फॉल्ट के चलते 6 घंटे बिजली गुल रही। मरीजों, तीमारदारों का बुरा हाल रहा।
मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक से फॉल्ट हो गया जिससे मेडिकल कॉलेज की बिजली चली गई। मरीज, तीमारदारों सहित कर्मचारी, चिकित्सक भी गर्मी से परेशान नजर आए। वहीं, सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मचारी गर्मी में बैठकर काम करने को मजबूर रहे। यहां जेनरेटर की व्यवस्था की गई, लेकिन दो घंटे बाद जनरेटर भी बंद हो गया जिससे लोग फिर से गर्मी परेशान दिखे। शाम बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
शहर भर में दिन भर बार-बार ट्रिपिंग होती रही। हर पांच मिनट पर बिजली गुल होने से कूलर, एसी ठंडक नहीं कर पा रहे थे। जबकि मोहल्ला नई बस्ती, गांधी मार्केट, डाक बगलिया समेत 10 मोहल्लों में दोपहर के समय बिजली सप्लाई बंद हो गई। शाम 6 बजे के बाद सुचारू हो सकी।