फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को श्रद्धांजलि देने को जलाई कैंडल, प्रार्थना

Thu, 18 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा 132 बच्चों को मारने की घटना की हर ओर निंदा हो रही है। गुरुवार को भी स्कूलों में हमले के शिकार हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन



ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया। रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी। पिलुआ में भी शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में राकेश सिंह चौहान, अमर सिंह, शादिस अली, अनिल माथुर, नागेंद्र, अनुराधा भट्ट, निशा भट्ट आदि शामिल हैं।


अवागढ़ में जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल मार्च भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केके सिसौदिया, नवनीत सिंह, नितिन, करन वार्ष्णेय, पंकज यादव, आकांक्षा जैन, अंकिता जैन, हेमा चौहान, प्रतिष्ठा, श्यामपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन




मारहरा के पीडीएससी सेकेंडरी स्कूल में भी प्रबंधक मुकेश वर्मा, प्रधानाचार्य एलपी उपाध्याय व सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्रियंका उपाध्याय, राधा चतुर्वेदी, राकेश सक्सेना, दीपेंद्र सिंह, आशीष चतुर्वेदी, अरुनेंद्र सिंह, निशांत शर्मा, नंदकिशोर अवस्थी, लाखन सिंह, राहुल चौधरी, बृजेश सिंह, भानू प्रताप मौजूद थे।


उधर, संस्कार मानव सेवा समिति ने गुरुवार की शाम सब्जी मंडी से कैंडल मार्च निकाला, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ घंटाघर पहुंचा। वहां पेशावर में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अशोक कुमार सराफ, शेर सिंह राठौर, सत्यप्रकाश, रोहित जैन, अंकित जैन, प्रशांत जैन, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय, विपिन वर्मा, आनंद राठौर, राहुल कपूर, विपिन वर्मा डेविड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें