प्राथमिक विद्यालय अरथरा में पौधरोपण करते शिक्षक। स्रोत स्वयं
एटा/सकीट। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
निधौली कलां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अरथरा में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौध रोपण किया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित सक्सेना ने भी पौधरोपण किया। सकीट ब्लॉक के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में बच्चो और शिक्षकों ने एक पौधा मां के नाम पौधरोपण किया। पौधों को देखभाल की भी जिम्मेदारी ली। प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी और नोडल अधिकारी मोहम्मद माजिद ने पौधों के लाभ बताए।
प्राथमिक विद्यालय अरथरा में पौधरोपण करते शिक्षक। स्रोत स्वयं