फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने किया लोकार्पण

Sun, 27 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्य अन्य संगठनों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। भाविप के संस्थापक संतोष अग्रवाल ने समाजसेवा का जो संकल्प लिया है वह निश्चित ही सराहनीय है।
विज्ञापन


मंत्री श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित शव वाहन के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ रूप से संचालित सेवाभावी कार्यों से ही भाविप की पहचान बनी हुई है। अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इससे पूर्व परिवहन राज्य मंत्री, संस्थापक संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष राजीव केला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शव वाहन का फीता काटा गया एवं नारियल भी फोड़ा । संस्थापक ने पूर्व में संचालित शव वाहन एवं कछला गंगा घाट पर संचालित मुक्ति धाम एवं ठंड में संस्था द्वारा जलवाए जा रहे अलाव और अन्य सेवाभावी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
 
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर में शव वाहन की आवश्यकता को देखते हुए संस्था ने इसे संचालित किया है। कार्यक्रम के दौरान किशोर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक सिंघल, मनीष कावरा, अमित कावरा, जितेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गोपाल झंवर, प्रमोद जाजू, प्रेमप्रकाश गुप्ता, अवनीश अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, विनोद हरकुट, रविकांत सक्सेना, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें