फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीण भड़के, लगाया जाम

Mon, 31 Aug 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बांकनेर में 10 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सरकूलर रोड को जाम कर दिया, इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्राम बांकनेर की बिजली समस्या काफी गंभीर है। यहां जब तब ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। 10 दिन पहले यहां का ट्रांसफार्मर फुंक गया। विभाग से ग्रामीणों ने शिकायत की। इसके बाद भी नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। विभागीय लापरवाही को लेकर लोग सोमवार को दोपहर के समय सड़कों पर उतर आए। अवरोधक डाल कर मार्ग पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों में यात्रा कर रहे लोग परेशान हो उठे। जाम लगने की सूचना कोतवाली पुलिस को हुई तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने जाम लगा रहे लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। मार्ग पर लगभग एक घंटे तक जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें