फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Mon, 31 Aug 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रक्षाबंधन के बाद अपने गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ का रेला दिखाई दिया। भारी भीड़ के आगे रोडवेज की बस भी कम पड़ीं। सुबह से शाम तक हालात यह रहे कि पांच मिनट में सवारियों से जहां बस फुल हो रही थीं, वहीं बसों में अपनी जगह बनाने के लिए सवारियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। बस पकड़ने के लिए यात्री भागते दिखाई दिए। रोडवेज की करीब 90 बसों का संचालन दिल्ली और 50 बसों का संचालन आगरा के लिए किया जा रहा है। इसके बाद भी यात्री भटकते रहे। डग्गामारों ने जमकर चांदी काटी। जीटी रोड पर भी दिन भर जाम रहा।
विज्ञापन

पर्व के बाद लोग वापस दिल्ली, आगरा और बरेली की ओर लौटना शुरू हो गए हैं। सोमवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। बस स्टैंड पर यात्री अपनी बस पकड़ने के लिए इधर से उधर भटकते नजर आए। वहीं, इस दौरान बस स्टैंड पर आ रही बसें भी पल भर में यात्रियों  से खचाखच भर रही थीं। इधर, प्राइवेट बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई। रोडवेज विभाग की मानें तो उसकी सभी बस चल रही थीं। इसके बाद भी रोडवेज बसों की संख्या कम पड़ती हुई दिखाई दी। यात्री बसों की छतों पर भी बैठकर यात्रा करते नजर आए। बता दें कि स्थानीय डिपो की डेढ़ सौ बसों के अलावा कासगंज, बरेली, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और कन्नौज डिपो की बसें जीटी रोड, कासगंज रोड, आगरा रोड पर दौड़ रही थीं। डग्गामार वाहनों ने भी इस दौरान खूब चांदी काटी। रविवार को पड़वा होने की वजह से अपने भाइयों के राखियां बांधने आई बहनें वापस नहीं जा सकी थीं। इसके चलते सोमवार को बस स्टैंड पर अधिक सवारियों का दबाव दिखा।
 
जमकर हुई ट्रिपल राइडिंग
घर लौट रहे लोग यातायात की धज्जियां उड़ाते हुए भी दिखे। बाइक पर महिलाओं के साथ दिख रही दो से तीन सवारियां हादसों को निमंत्रण भी दे रही थी, लेकिन पर्व के बाद घर लौट रहे लोगों से पुलिस ने भी टोकना मुनासिफ नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें