फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या और वाहनों के बेतरतीब प्रवेश पर लगाम के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की निधि से लगाई जाएंगी। इसके बाद शहर के लोगों को यातायात नियमों के अनुरूप चलना होगा, अन्यथा उनके ई-चालान किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। ये लाइटें माया पैलेस चौराहा, घंटाघर, हाथी गेट और अलीगंज तिराहे पर लगाई जाएंगी। काम होली के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर में जाम की प्रमुख समस्या है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। वर्तमान में शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने की वजह से सड़कों पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर होमगार्ड तैनात होने के बाद भी जाम लगा रहता है।
होमगार्ड की हो सकती है छुट्टी
शहर के प्रमुख चौराहे माया पैलेस, कचहरी रोड तिराहा, ठंडी सड़क तिराहा, घंटाघर, हाथी गेट और अलीगंज तिराहा पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के लिए होमगार्डों की तैनाती की
विज्ञापन

गई है। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद इन होमगार्डों को हटाया जा सकता है।
शहर के जाम को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत न हो। अगले माह से लाइटें लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें