फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धान की आवक बढ़ने से अलीगंज रोड पर दो घंटे लगा रहा जाम

Thu, 25 Jun 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मक्का की आवक बढ़ने बुधवार को अलीगंज रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
एटा। कृषि उत्पादन एवं गल्ला मंडी में इन दिनों धान की आवक लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में धान से लदे वाहनों के मंडी पहुंचने के कारण अलीगंज मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। स्थिति यह रही कि सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोड पर लंबा जाम लगा रहा जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धान की खरीद और बिक्री के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी अपने वाहनों के साथ मंडी पहुंचे। मंडी परिसर में वाहनों की अधिकता और सीमित स्थान के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति गंभीर हो गई और दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम के कारण कार्यालय कर्मचारियों व अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे।
जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी और लोगों को राहत मिली। मंडी क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर वाहनों का आवागमन जारी रहा। बढ़ती धान आवक को देखते हुए आने वाले दिनों में भी यातायात दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मंडी क्षेत्र में अतिरिक्त यातायात प्रबंधन व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है जिससे किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें