फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: बिना हेलमेट पुलिस कर्मी भी मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पर यातायात माह का फीता कर शुभारम्भ करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पुलिस कार्यालय पर रविवार को डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर यातायात माह का आगाज किया। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। डीएम ने कहा कि यातायात के नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट पुलिसकर्मी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अपने वाहनों पर सही नंबर प्लेट लगाएं। चेकिंग के दौरान समस्त कागजात अपने साथ रखें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। हेलमेट पहनकर ही बाइक पर चलें ताकि दुर्घटना से बच सकें।
इस दौरान यातायात जागरूकता रैली में सम्मिलित प्रशिक्षु आरक्षियों, होमगार्ड, पीआरडी तथा स्काउट गाइड के जवानों को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरूकता रैली पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर, गांधी मार्केट, गोदाम चौकी, जीटी रोड, माया पैलेस होटल होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान यातायात जागरूकता संबंधी नारे लगाये गए। इस मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर-यातायात राजकुमार सिंह, सीओ सकीट देव आनंद, सीओ सदर इरफान नासिर खान, सीओ जलेसर व लाइन रामनिवास सिंह, आरआई लक्ष्मण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी यातायात बचान सिंह शाक्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें