फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग

Thu, 18 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष डा. भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में व्यापारियों ने चार सूत्रीय मांगों का गोरखपुर रेलवे मंडल के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की है कि शाम सात बजे के बाद कासगंज से फर्रुखाबाद के लिए कोई और ट्रेन न होने से लोगों को परेशानी होती है। जबकि मथुरा और बरेली की ओर से रात्रि लगभग 9 बजे कासगंज ट्रेन आती हैं। शाम 7 बजे के बाद प्रात: 5 बजे कानपुर की ओर ट्रेन मिलती है। दस घंटे तक कोई ट्रेन न होने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने रात्रि 10 बजे कानपुर की ओर  ट्रेन चलाए जाने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में प्रेम शर्मा, सतीश पचौरी, धर्मेद्र पचौरी, ओमप्रकाश राजपूत, आनंद किशोर, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, असलम कुरैशी, क्यामुद्वीन सैफी, केशव साहू, नरोत्तम सिंह, ललित कुमार, सत्यप्रकाश, आरिफ खां, रफीक अहमद  आदि व्यापारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें