फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध पर थमा अभियान

Sun, 07 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका की टीम ने रविवार को अभियान चला जगह-जगह दुकानों पर छापे मार पालीथिन जब्त की। गठित टीम ने घंटाघर, बूरा मंडी, हाथी गेट आदि इलाकों में 30 किलो से ज्यादा पालीथिन जब्त की। कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया और पालीथिन जब्त करने को लेकर टीम से छीनाझपटी भी हुई। टीम द्वारा जब्त की गई पालीथिन पालिका में जमा करा दी गई है। पुलिस फोर्स न होने के चलते टीम अन्य स्थानों पर कार्रवाई नहीं कर सकी और वापस लौट आई। सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाया जाएगा, साथ ही पालीथिन मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन



रविवार दोपहर तीन बजे अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर, सफाई प्रभारी निरंकार सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम सबसे पहले घंटाघर पहुंची, यहां चार दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक थोक किराना और दोना पत्तल की दुकान से 10 किलो पालीथिन जब्त की। वहीं बूरा मंडी में तीन दुकानों पर कार्रवाई की, जहां से एक दुकान से सात किलो, हाथी गेट पर दो दुकानों से छह किलो पालीथिन बरामद की।

इसके अलावा अन्य दुकानों से भी पालीथिन जब्त की गई। कार्रवाई का संबंधित दुकानदारों ने विरोध किया और पालीथिन जब्त करने पर उसे वापस लेने के लिए छीनाझपटी भी हुई। दुकानदारों का कहना था कि जहां से पालीथिन बाजार में आ रही है, वहां तो कार्रवाई हो नहीं रही। छोटे-छोटे दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। वहीं फोर्स न होने के चलते टीम अन्य दुकानों पर कार्रवाई नहीं कर सकी। उक्त बरामद पालीथिन नगरपालिका में जमा करा दी गई है, जिसे नष्ट कराया जाएगा। अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर ने बताया कि सोमवार को पुलिस फोर्स को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा और दुकानों पर पालीथिन मिलने पर उन्हें जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 

तत्कालीन डीएम ने चलाया था अभियान, पर हुआ टॉय-टॉय फिस्स
पूरे जिले में धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। लोग सामान खरीदने के लिए घर से थैला लेकर नहीं निकलते। आवारा पशु पालीथिन खाते हैं तो वहीं नाले-नालियां भी इससे चोक हो रहे हैं। एक-डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम लोकेश एम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला दुकानों से पॉलीथिन जब्त की थी, लेकिन दो-चार दिन ही यह अभियान चला उसके बाद यह टॉय-टॉय फिस्स हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें