फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर बवाल: पालिका कर्मचारियों से भिड़े व्यापारी, टीम ने चाैराहे पर पटक दिया जब्त सामान; हंगामा

Thu, 02 Jul 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर में अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पालिका कर्मचारियों की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई। कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने के दाैरान जब्त सामान चाैराहे पर पटक दिया। 
विज्ञापन
जलेसर में पालिका कर्मचारियों ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में शनि जात में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान व्यापारियों से तकरार होने पर गुस्साए पालिका कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए जब्त किए सामान को बीच चौराहे पर पटक दिया। जानकारी पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा के पति संजीव वर्मा ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


नगर में शनिवार से शुरू होने वाली शनि जात में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। पालिका की टीम के आगरा चौराहे से शुरू किए अभियान के गांधी मूर्ति चौराहे पहुंचने पर व्यापारी विरोध करने लगे। गांधी मूर्ति चौराहे पर नाली पर लगी लोहे की जाली हटाने पर व्यापारी भड़क गए और कर्मचारियों से भिड़ गए। 

इस पर गुस्साए कर्मचारियों ने जब्त किए सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली से चौराहे पर फेंक कर हंगामा कर दिया। चौराहे पर सामान डालने और कर्मचारियों के हंगामा किए जाने से यातायात बाधित हो गया। जानकारी पर थाना प्रभारी ने व्यापारियों और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा ने कर्मचारियों के इस कृत्य के लिए फटकार लगाते मामले को शांत कराया। इसके बाद अभियान गिहारा बस्ती पर समाप्त किया गया। थाना प्रभारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में हस्तक्षेप करने पर दुकानदारों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें