फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा; युवक की माैत और तीन लोग गंभीर घायल

Thu, 02 Jul 2026 08:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की माैत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत शिकोहाबाद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार की देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर निवासी प्रदीप कुमार (25) बुधवार की रात 8 बजे अपने गांव नीनावली स्थित अपने खेत से काम कराकर बाइक से घर लौट रहा था। वहीं अपने गांव से शिकोहाबाद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा ही था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक ने भगाने की कोशिश की। लेकिन उसकी बाइक कार में फंस गई और वह बाइक समेत 50 मीटर तक घसीटता चला गया। 

इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो महिलाएं सरोज (50), सुशीला (20) और सुशील (19) निवासी गोधना थाना घिरोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा होने के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ एकत्रित हो गए। इस दौरान कार चालक फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम कराया। वहीं दूसरी ओर घायल सुशील ने बताया कि सभी लोग वृंदावन में अपनी भांजी के नामकरण समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें