व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा ने कहा कि केंद्र
सरकार टैक्स बढ़ा रही है। जीएसटी की जो सीमा है उसको डेढ़ करोड़ किया जाए।
जिससे व्यापारी को परेशानी न हो। उत्तर प्रदेश में टैक्स की दर सबसे अधिक
हैं। जिससे व्यापारियों को अहित हो रहा है। वहीं व्यापारी और महिलाएं भी
सुरक्षित नहीं है।
\
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा
कि प्रदेश में मंडी शुल्क 2.5 प्रतिशत लिया जाता है। जबकि दिल्ली, हरियाणा
बिहार में कोई शुल्क नहीं है। टैक्स का असर कारोबार पर पड़ रहा है। फॉर्म
38 भरने की व्यवस्था ऑनलाइन कर देने से व्यापारियों के सामने समस्याएं आ
रही हैं। 75 प्रतिशत व्यापारी के पास कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है। जिससे
वह फार्म नहीं भर पाते। सचल दल उनका उत्पीड़न करते हैं। 40 प्रतिशत तक
जुर्माना वसूला जाता है। केंद्र सरकार जीएसटी ला रही है। इसमें तीन जगह
रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी जो व्यापारियों के लिए हितकर नही है। दलहन,
कपड़ा, गुण उपयोगी वस्तुएं हैं। इन्हें जीएसटी से अलग करना चाहिए। छोटे
व्यापारियों पर कंपाउंड प्रणाली लागू की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में
अपराध बढ़ रहें हैं। अपराधी पकड़े नही जाते।
महिला एवं व्यापारी सुरक्षित
नहीं हैं। अपराधियों को लाइसेंस आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन व्यापारियों
को लाइसेंस नही मिल पाते जिससे वह अपनी सुरक्षा नहीं कर पाते। इस दौरान
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता हिना, एटा
जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, दीप माला गोयल, राजेंद्र गुप्ता सराफ, जितेंद्र
वाष्णेय, कुमकुम वाष्णेय, पूर्णेद्र सोलंकी, केपी सिंह, प्रचुर मित्तल आदि
मौजूद रहे।
उमेश चंद्र बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष
उद्योग व्यापार मंडल का जिला व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। व्यापार मंडल के राष्टीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।
श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों, टैक्स के नाम पर हो रही शोषण की आलोचना की। प्रदेश सरकार पर लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापारियों को करों के बोझ से मुक्ति दिलाने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारी एकजुट रहें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र आर्य, महामंत्री पद पर मोहम्मद शाहिद पॉपूलर, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, निरीक्षक पद पर किशन चंद्र तिवारी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र आर्य ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री महिला व्यापार मंडल दीप माला गोयल, जितेंद्र वार्ष्णेय, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेद्र सोलंकी, प्रदीप हिना, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।