फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेकाबू होकर पलटा मंडी जा रहा ट्रैक्टर, 3 किसान घायल

Thu, 14 Nov 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। धान बेचने जा रहे 3 किसान घायल हो गए। एक किसान की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। अन्य सड़क हादसों में 2 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह लालपुर निवासी प्रवीन कुमार के ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान लेकर मंडी जा रहे थे। साथ में गांव के ही प्रमोद कुमार भी थे। जैसे ही ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर आसपुर और छछैना के बीच में पहुंचा, बेकाबू होकर हाईवे किनारे पलट गया। ट्रॉली पर रखे धान के नीचे दबकर हम तीनों लोग से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से प्रमोद की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
अन्य सड़क हादसों में लालू निवासी अशोकपुर थाना रिजोर और पुष्पेंद्र निवासी महावत थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें