फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर ने लोडर वाहन में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। सकीट-नवोदय एटा मार्ग पर बुधवार देर रात नगला पंछी के पास ट्रैक्टर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन


गांव कवार निवासी लखन, खुशीराम और उमेश लोडर वाहन में सवार होकर सकीट से अपने गांव जा रहे थे। नगला पंछी के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सकीट-नवोदय मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर वाहन सवार तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें