फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस में सवारियां भरने के विवाद में चालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। दिल्ली की सवारियां बैठाने के विवाद में बुधवार को कौशांबी डिपो की बस के चालक की फर्रुखाबाद की अनुबंधित बस के चालक ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस दोनों बसों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो की बस का चालक बुधवार को जैथरा में दिल्ली जाने वाली सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान पीछे से पहुंची फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस के चालक ने सवारियां भरने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर फर्रुखाबाद डिपो के चालक ने कौशांबी डिपो के चालक की पिटाई कर दी। पिटाई का शिकार हुआ चालक जैथरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बसों को थाने पर खड़ा करा दिया। बताया जाता है कि बाद में फर्रुखाबाद डिपो के चालक को जब पता चला कि पिटाई का शिकार हुआ चालक स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है तो उसने माफी मांगते हुए काफी मिन्नतें कीं।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि बस चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस दोनों बसों को थाने ले आई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें