फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बात के बहाने मोबाइल लिया, तंबाकू लेने भेजा और डीजे-ट्रैक्टर ले उड़ा

Fri, 13 Feb 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव क्षेत्र में भरोसे का फायदा उठाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। डीजे बुक करने के बहाने एक युवक डीजे मालिक का ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीजे सिस्टम और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के नगला सिमरा निवासी कल्यान सिंह ने प्राथमिकी में लिखा है कि 11 फरवरी को नयागांव निवासी अमित उर्फ कल्लू ने उनका डीजे बुक किया था। शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी ने ट्रैक्टर पर डीजे का सामान लदवाया और अकबरपुर ले गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने जरूरी फोन करने की बात कहकर उनका मोबाइल मांग लिया। मोबाइल लेने के बाद 100 रुपये देकर तंबाकू लाने के लिए पास की दुकान पर भेज दिया।
आरोप है कि जैसे ही कल्यान सिंह दुकान पर पहुंचे, युवक ट्रैक्टर स्टार्ट कर डीजे सिस्टम और जनरेटर लेकर भाग गया। लौटने पर पीड़ित को न ट्रैक्टर मिला और न ही सामान मिला। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो थाना नयागांव में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें