फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Those without FASTag will have to pay double the tax

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर पुरांव स्थित टोल प्लाजा रविवार को शुरू कर दिया गया। पहले दिन वाहन चालकों व स्वामियों को राहत दी गई। बिना फास्टैग वाले वाहनों से निर्धारित शुल्क ही कैश में लिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि फास्टैग अनिवार्य है। इसके न होने पर निर्धारित से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण की ओर से गांव पुरांव टोल प्लाजा बनाया गया है। अब शहर से मैनपुरी, कानपुर तथा दूसरी दिशा में अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ेगा। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उन्हें दोगुना टैक्स भरना पड़ेगा। हालांकि बाइक, ट्रैक्टर, टैंपो समेत अन्य तिपहिया वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।
फास्टैग के लिए लगाया जाएगा कैंप
टोल प्लाजा का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी की ओर से सोमवार से फास्टैग कैंप लगाया जाएगा। कांट्रेक्टर प्रवीन राठौर ने बताया कि फास्टैग बनवाने के लिए वाहन स्वामी को अपना आधार कार्ड और वाहन की आरसी की छायाप्रति देनी होगी। उन्होंने बताया कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए 285 रुपये का एक माह का पास बनाया जाएगा। इस पास के माध्यम से एक माह में कितनी भी बार टोल से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें