फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रुक जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव के ‌‌ल‌िए आई पैराम‌िल‌िट्री। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होना है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज गुरुवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार का रथ थमने के साथ ही मतदान के दिन तक जिले में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रचार खत्म होने के बाद 36 घंटे के लिए प्रशासन ने नोट के बदले वोट खरीदने वालों के लिए विशेष रणनीति बनाकर पैनी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों एटा, अलीगंज, मारहरा, जलेसर में कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले चरण में होने वाले मतदान से 36 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी प्रचार करते मिलेगा तो आचार संहिता उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर, नुक्कड़ सभा, डोर-टू-डोर प्रचार भी प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं मांग पाएंगे। वहीं चुनाव प्रचार थमने के बाद नोट के बदले वोट खरीदने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। प्रशासन ने इस दौरान वाहनों की चेकिंग और आने जाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें