एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा साल 2025 की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को आयोजित कराई जाएगी। एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया है। यहां कुल 3 छात्र परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 3 छात्रों ने आवेदन किया था। ये भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
गौरतलब है कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र-छात्राओं को बोर्ड द्वारा एक और अवसर दिया गया था। इसके माध्यम से उन्होंने दोबारा परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। संवाद