फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हेलो सुन हत्या करके झाड़ियों में फेंकवा दूंगा, गुजरात से मिली धमकी से तंबाकू व्यापारी भयभीत

Sat, 14 Sep 2024 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गुजरात के युवक ने तंबाकू व्यापारी को हत्या करके शव झाड़ियों में फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में तंबाकू व्यापारी तो जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि प्रदीप पटेल निवासी जय विजय सोसायटी रोड ऊझा मेहसाणा गुजरात ने माल मंगा लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मांगने पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेकवाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुदर्शनदास का है। यहां के रहने वाले तंबाकू व्यापारी दयानंद गुप्ता ने बताया कि सराय अगहत रोड पर कन्हैया टोबैको कंपनी के नाम से उनकी फर्म है। वह कच्ची तंबाकू की खरीद-फरोख्त करते हैं। गुजरात प्रांत के जिला मेहसाणा थाना व कस्बा ऊझा के मोहल्ला जय-विजय सोसायटी निवासी प्रदीप पटेल ने अपनी फर्म शिवम टोबैको कंपनी के नाम पर 400 बोरा में लगभग 200 क्विंटल तंबाकू मंगाई। 

हमने कायमगंज की जय हनुमान ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 13 मार्च को बताए गए पते पर गुजरात भेज दिया। दयानंद ने बताया कि भेजे गए माल की कीमत जीएसटी सहित 3.58 लाख रुपये है। माल पहुंचाने के बाद जब प्रदीप पटेल से भुगतान के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। 
 
विज्ञापन

बताया कि अंतिम बार जब हमने 28 मई 2024 फोन के माध्यम से संपर्क किया तो उसने भुगतान करने से साफ मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर यहां आए तो जान से मारकर शव झाड़ियों में फेंकवा दूंगा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें