बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बंबे में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों के साथ पुलिस ने भी तलाश शुरू की। बंबा का पानी रोका गया, जब बच्ची बरामद हो सकी।
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला मोहन में घर के बाहर खेल रही तीन वर्ष की मासूम शनिवार को बंबा में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर अलीगंज थाना पुलिस पहुंच गई। दूसरे दिन बच्ची का शव बंबा में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना अलीगंज के नगला मोहन निवासी तीन वर्षीय सुनीता पुत्री विजेंद्र सिंह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बंबे में गिर गई। जब काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के पास ही बंबा था तो आशंका जताई जा रही थी कि कहीं बच्ची पानी में न गिर गई हो।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रात भर बच्ची की तलाश की। बंबे का पानी रोका गया। रविवार सुबह बच्ची का शव बंबा से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत बच्ची के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शनिवार की शाम की है। बच्ची बंबा में गिर गई थी। रात भर तलाश की गई। सुबह मृत अवस्था में बच्ची मिली।