एटा। जिला अस्पताल में तीन महिलाओं को विषाक्त पदार्थ खाने के बाद भर्ती कराया गया, इनमें से एक महिला की मौत हो गई है।जिला हाथरस, थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी प्रियंका (22) पत्नी प्रदीप कुमार की विषाक्त पदार्थ खाने से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, तबियत खराब होने पर कस्बा पिलुआ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, यहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सीमा पत्नी बाले ने रविवार की देर रात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, परिजनों ने रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला शंकर निवासी मधुवाला पत्नी विपिन कुमार ने रविवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, इसको परिजनों की ओर से रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीमा और मधुवाला को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद परिजन घर ले गए।