फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे चोरी की बाइकें, यूं हुआ खुलासा; तीन चोर धरे गए... 11 बाइक बरामद

Mon, 30 Sep 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चेसिस नंबर बदलकर चोरी की बाइकें बेचते थे। जांच में खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। तीन चोर पकड़े हैं। इनके कब्जे से 11 बाइकें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोर - फोटो : पुलिस के एक्स पोस्ट से।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में एंटी व्हीकल टीम और कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। ये लोग चेसिस नंबर बदलकर बाइकों को बेच देते थे।

विज्ञापन


सीओ कृष्णमुरारी दोहरे व कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने घटना का अनावरण किया है। सीओ ने बताया कि जलेसर-आगरा मार्ग स्थित सिया देवी कॉलेज के पास झाड़ियों से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 11 बाइकें बरामद की गई हैं। साथ ही नंबर गोदने के लिए 37 बिट, एक हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

चोरी की मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर बदलकर ये लोग बेच देते थे। अखलेश और शीलेष निवासी नगला गोकुल, गुड्डू उर्फ गुल्ला निवासी असरौली थाना देहात एटा, राकेश निवासी कुरामई थाना कासंगज व सुमित निवासी लोधीपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अखलेश, गुड्डू व शीलेष को गिरफ्तार किया गया। अखिलेश पर 11, गुड्डू पर 12 और शीलेष पर तीन मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीकृत हैं।

एप पर दूसरे वाहनों के मिले नंबर

चोरी की बाइकों पर पुराने चेसिस नंबर गोदकर दूसरे नंबर बना दिए गए। ये नंबर अनुमान से बनाए गए। जब पुलिस ने इन बाइकों के चेसिस नंबर को एप के जरिए सर्च किया तो दूसरे वाहनों का विवरण खुलकर सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें