अलीगंज। क्षेत्र के गांव तमरौरा के कंपोजिट विद्यालय का बीईओ विनोद कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय के शिक्षामित्र सहित तीन शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर बीईओ का पारा चढ़ गया। कई दिनों से अनुपस्थिति रहने वाले शिक्षामित्र सहित तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई की बीईओ ने संस्तुति की है।
तमरौरा गांव के विद्यालय में अक्सर शिक्षकों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत पर बीईओ विनोद कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र किरन और शिक्षक भुवनेंद्र कुमार एवं जयसिंह राठौर अनुपस्थित मिले। जानकारी पर पता चला कि शिक्षामित्र समेत तीनों शिक्षक कई दिनों से अनुपस्थित हैं। ग्रामीणों ने बताया विद्यालय पर तैनात शिक्षक अक्सर गैरहाजिर रहते हैं। बीईओ विनोद कुमार ने शिक्षामित्र सहित तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।