फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टेंंडर के फेर में फंसा अलीगंज रोड का चौड़ीकरण

Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज मार्ग जो जगह-जगह टूट गया है और इसकी चौड़ाई भी कम है। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर से अलीगंज जाने वाले लोगों के लिए सफर दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। अलीगंज रोड के चौड़ीकरण का टेंडर निरस्त होने के बाद सड़क का निर्माण ठंडे बस्ते में है। जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में करीब सात मीटर चौड़ा एटा-अलीगंज मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनसे गुजरते समय वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग और भी जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने की योजना को मंजूरी देते हुए करीब 167.65 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की है। चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो गई। काम शुरू नहीं होने के कारण करीब 20 दिन पूर्व टेंडर निरस्त कर दिया गया। अभी तक नया टेंडर नहीं हो सका है। इसके चलते रोड का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण सफर में अधिक समय लग रहा है। शहर से गुजरने वाले अलीगंज मार्ग पर ही मंडी समिति के पास विकास भवन स्थित है। यहां पर सीडीओ समेत कई आला अधिकारी शहर मुख्यालय से अपने कार्यालय की ओर जाते हैं। इन अधिकारियों को भी अलीगंज मार्ग की बुरी स्थिति नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें