फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चों सहित तीन घायल

Sun, 12 Apr 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा के मोहल्ला कंबोह में प्लास्टर गिरने के बाद छत की दिखाई देती सरिया। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। मोहल्ला कंबोह में रविवार दोपहर कमरे की छत का प्लास्टर गिरने महिला और दो बच्चे घायल हो गए। उनका कस्बे में ही उपचार कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजेश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। दोपहर को पत्नी काजल, बेटी राधिका और बेटा देव कमरे में आराम कर रहे थे। करीब एक बजे छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा। इसकी चपेट में आकर मां और दोनों बच्चे घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। पालिकाध्यक्ष के पति धीरेंद्र सिंह ने तीनों घायल को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। उनके सिर में चोटें आई हैं। उपचार के बाद डाक्टर ने तीनों को घर भेज दिया।

मारहरा के मोहल्ला कंबोह में प्लास्टर गिरने के बाद छत की दिखाई देती सरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें