फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां-बेटा समेत तीन लोग मिले मलेरिया पीड़ित

Sat, 27 Sep 2025 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न इलाकों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाकर कई लोगों की जांच व उपचार किया। फिलहाल नई जांचों में मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। मलेरिया व डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर तीन लोग मलेरिया पीड़ित मिले। इनके इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर अन्य लोगों की जांचें की।
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल यूडीपीएस पर सपना (40) निवासी सेंथरी मलेरिया पीड़ित मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सेंथरी में निशुल्क कैंप लगाया जिसमें 45 मरीजों की दवाएं वितरित कीं। वहीं मलेरिया की 13 और डेंगू की 2 जांचें की। किसी की रिपोर्ट में मलेरिया व डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। वहीं जलेसर क्षेत्र के गणेशपुर में कृष्णा (17) और इसकी मां सरला (35) मलेरिया पीड़ित मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पर भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर अन्य बीमार लोगों की जांच की और दवाएं वितरित कीं। यहां पर कुल 30 लोगों की ओपीडी हुई। इसमें 7 लोगों की मलेरिया और 2 लोगों की डेंगू की जांच की। किसी की रिपोर्ट में मलेरिया व डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इस दौरान डॉ. आकाश, सुशील बघेल, सचिन पाठक आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों के लिए करीब 2400 मरीजों ने पर्चे बनवाए। मेडिसिन विभाग में 750 लोगों को उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच की। वहीं वायरल बुखार, पेट दर्द, डायरिया समेत अन्य बीमारियों का मरीजों को उपचार दिया। सामान्य वार्ड में करीब 40 गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया जहां उनको उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें