फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताएं मिलने पर तीन नर्सिंग होम व एक क्लीनिक सील

विज्ञापन
जलेसर में क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई करते डिप्टी सीएमओ। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत क्लीनिक व नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जलेसर में डिप्टी सीएमओ व एसडीएम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। अनियमितताएं मिलने पर तीन नर्सिंग होम व एक क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिनव दुबे ने बताया कि रविवार को जलेसर एसडीएम एसपी वर्मा के साथ कस्बे में सीएचसी के सामने एक क्लीनिक पर छापा मारा गया। क्लीनिक पंजीकृत मिला, लेकिन चिकित्सक द्वारा आयुर्वेद की जगह एलोपैथिक पद्घति से मरीजों का इलाज होता पाया गया। बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं भी मिलीं। इस पर उसे सील कर दिया गया। इसके बाद डॉ. प्रांशू हॉस्पिटल में पहुंचे। वहां भी अनियमितताएं मिलने और हॉस्पिटल के अपंजीकृत होने के चलते उसे भी सील किया गया।
वहीं कस्बे के राधे कृष्णा हेल्थ केयर सेंटर पर डिलीवरी मेज सहित अन्य संसाधन उपलब्ध मिले जबकि वह पंजीकृत नहीं है, उसे भी सील किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह डॉ. नीलम के नर्सिंग होम पर पहुंचे। नर्सिंग होम तो सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत है, लेकिन नर्सिंग होम पर अन्य अनियमितताएं मिली हैं, जिसके चलते उसे भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें