एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला राधाविहार निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान से सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए गए। उसने रिजोर थाना क्षेत्र के गांव रजकोट निवासी तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुपये वापस मांगने पर पिटाई करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
शहर केे मोहल्ला राधाविहार निवासी अनिल ने बताया कि वर्ष 2019 में उनका पुत्र स्नातक कर रहा था। उसके संपर्क में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव रजकोट निवासी अभिवीर सहित तीन अन्य व्यक्ति आए। उन्होंने पुत्री की नौकरी लखनऊ सचिवालय में लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान पुत्र ने बैंक अकाउंट से उन्हें एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। जबकि दो लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि नौकरी न लगने पर जब युवक से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिन पहले उनके घर गए तो रुपये देने से इंकार करते हुए पिटाई कर दी। साथ ही धमकी भी दी। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।