गांव चांदपुर के पास रविवार सुबह फर्रूखाबाद डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार कमल सिंह (50) पत्नी जमुना देवी (48), भतीजा मुनेश (24) की मौके ही पर मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के तीन सदस्यों की हादसे में मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। रोडवेज बस को बागवाला पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो चुका है।
कासगंज थाना सोरों के गांव महमूदपुर निवासी कलम सिंह की थाना बागवाला के गांव अचलपुर में ससुराल थी। कुछ दिन पहले साले के लड़के सिंटू की साइकिल चलाते समय पैर में चोट लग गई थी। उसी बच्चे को देखने शनिवार शाम कलम सिंह,अपनी पत्नी जमुना देवी और भतीजे मुनेश के साथ ससुराल आया था। रविवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे गांव चांदपुर स्थित एक स्कूल के पास पहुंचते ही एटा की तरफ से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार से आ रही बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे मे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी। दुर्घटना के कुछ देर बाद ही रोडवेज को बागवाला पुलिस ने पकड़ लिया, चालक भाग निकला। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बदल गईं।