एटा। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सभी को आगरा रेफर किया गया है। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव सिरसा टिप्पू निवासी नारायण देवी पत्नी रामपाल सिंह को दूध के टैंकर ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों की ओर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित सौरखा भट्टा के पास रविवार की दोपहर की एक बजे बाइक की टक्कर से साइकिल सवार निरोत्तम सिंह (55) निवासी गांव गोकुलपुर थाना निधौली कलां गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव पिथनपुर निवासी विमल कुमार गांव के पास ही बाइकों की भिड़ंत में शनिवार की देर शाम घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए और यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद