फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 3 दोस्त घायल

Tue, 03 Jun 2025 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 3 दोस्त घायल हो गए। जिन्हें रेफर किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना रिजोर के गांव डांड़ा निवासी राधेश्याम ने बताया कि बेटा शालू और उसके दोस्त योगेंद्र व अमन बाइक लेकर कहीं घूमने जा रहे थे। रास्ते में गांव निधौली खुर्द के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचकर ई-रिक्शा और एक कार के माध्यम से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां, चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
अन्य हादसों में कोतवाली देहात के गांव बदरिया निवासी जीवन की बाइक खड़ी रोडवेज से टकरा गई, जिसके कारण वह घायल हो गया। हाड़ई थाना मलावन निवासी यश, सबलपुर थाना सकीट निवासी बेबी, राजकुमार और अंकित, चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी रामचंद्र, मारहरा निवासी सुनीता, निधौली कलां निवासी अजय, रमेश व महेश घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


45 मिनट तक तड़पता रहा घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस

एटा। थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवकों को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। साथ में आए लोगों ने आगरा ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। 2 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और दो घायलों को लेकर आगरा निकल गईं। वहीं योगेंद्र जो कि काफी गंभीर स्थिति में था उसके लिए एंबुलेंस नहीं मिली। इसके कारण लगभग 45 मिनट तक परिजन ने इंतजार किया। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देखकर निजी एंबुलेंस के माध्यम से उसको आगरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें