एटा। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में तीन वृद्धों को लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनमें से एक वृद्ध की मौत दिल के दौरे से हुई जबकि दो लंबी बीमारी के कारण चल बसे।
मानिकपुर निवासी 65 वर्षीय रामकिशोर को बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे परिजन आपातकालीन कक्ष लाए थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी वंदना ने बताया कि रामकिशोर को कई दिनों से लिवर में दिक्कत थी। साथ ही मधुमेह और रक्तचाप की भी समस्या थी। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहीं, इशारा पश्चिमी निवासी 72 वर्षीय श्यामवीर सिंह को बृहस्पतिवार रात करीब 2 बजे लाया गया। उनके भतीजे रोहित ने बताया कि श्यामवीर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे भीकनपुर एका निवासी रामनरेश (70) को परिजन लेकर आए। नाती रितिक ने बताया कि सुबह के वक्त उन्हें अचानक घबराहट हुई। इसके बाद पसीना आने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इमरजेंसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से माैत की पुष्टि की।