फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, रोडवेज बस पलटने से 12... तो अन्य हादसों में सात घायल; दो की हालत नाजुक

Tue, 26 Mar 2024 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस पलटने से 12 तो अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र मंडी समिति के सामने सुशील (40) निवासी शेरूपुरा थाना जैथरा सोमवार को गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, इसको मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धन्नी के पास में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इसमें राजा का रामुपर थाना क्षेत्र के गांव पहरा निवासी सरमन (35) व कश्मीर(40) घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया।

वहीं शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जिला फिरोजाबाद जसराना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें में नेहा और अजय निवासी काशीराम कॉलोनी मानपुर कोतवाली देहात, सरस्वती, शीला देवी, अर्चना, सलोनी व राखी निवासी फफोतू और विमलेश देवी निवासी कुमरपुर थाना रिजोर, निशा बेगम फिरोजाबाद, सुधा कुमारी व प्रांशू निवासी रेवाड़ी मोहल्ला कोतवाली नगर और नत्थो देवी सायपुर घायल हुए हैं। सभी 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के पास बाइकों की भिड़ंत रविवार की रात हो गई। इसमें विजनेश निवासी गिरौरी कोतवाली देहात और विजय निवासी दतेई थाना मिरहची गंभीर घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

वहीं अन्य हादसों में सुरेश निवासी नगला खोखर थाना रिजोर, श्यामपाल इसकी पत्नी चंद्रकला व मां फूलन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। फूलन देवी को आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें