फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राचीन शिव मंदिर से 50 किलो के तीन घंटे चोरी

Fri, 24 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। मिरहची मार्ग पर हजारा नहर पुल पर स्थित प्राचीन शिवमंदिर से चोर बृहस्पतिवार रात 50 किलो के तीन घंटे चोरी कर ले गए। सावन माह के एक सप्ताह पहले शिवमंदिर से हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


प्राचीन शिवमंदिर में शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना से पहले साफ-सफाई को पहुंचे तो ताला टूटा देखा। जानकारी पर आस-पास के ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए। मंदिर से 50 किलाे वजन की पीतल की तीन घंटे गायब थे। सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह फोर्स सहित मंदिर पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीण राजपाल, वीरेंद्र सिंह और जयप्रकाश कश्यप ने चोरी की घटना खुलासा करते हुए चोरों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया मंदिर के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने का शीघ्र प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें