फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धनतेरस पर खरीदारी के लिए मिलेंगे तीन शुभ संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए इस बार तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। इनमें दोपहर के दो और शाम का एक मुहूर्त शामिल है। आचार्यों के अनुसार, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

आचार्य सोमेश पचौरी ने बताया कि धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद अगले 144 मिनट तक पूजन का विशेष समय रहेगा। इस दौरान भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा। वहीं, आचार्य गिरजेश पचौरी के अनुसार खरीदारी के लिए दोपहर 12:04 से 1:26 बजे, शाम 4:10 से 5:32 बजे और शाम 5:45 से रात 8:10 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे। इन मुहूर्तों में लोग सोना-चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

-

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त-
कार्यः शुभ समय
प्रथम खरीदारी मुहूर्तः दोपहर 12:04 से 1:26 बजे

द्वितीय खरीदारी मुहूर्तः शाम 4:10 से 5:32 बजे

तृतीय खरीदारी मुहूर्तः शाम 5:45 से रात 8:10 बजे

पूजन का शुभ समयः सूर्यास्त के बाद 144 मिनट तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें