एटा। गांव मिलावली में परिवार पर हमला करने के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। 30 अगस्त को वारदात की थी।
गांव मिलावली निवासी कमलेंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को वह अपने परिजन के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने गांव के ही मुकेश, हीरालाल और योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद