एटा। अलीगंज निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसकी ओम ट्रेडर्स के नाम से सराय रोड पर आढ़त है। बिहार पोल्ट्री फार्म का प्रोपराइटर अशोक गुप्ता उर्फ पिंकू अनाया ट्रेडिंग कंपनी मंडी समिति एटा के सहयोग से 32400 किलो मक्का 19 जुलाई 2023 को खरीद कर ले गया।
बताया कि इसका विक्रय मूल्य 2100 रुपये प्रति क्विंटल था, इस प्रकार 6.80 लाख रुपये बने। इसमें से अशोक कुमार गुप्ता ने अब तक चार बार में 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया है। बाकी 2.31 लाख रुपये मांगने पर बाद में देने का वायदा किया। जब काफी समय बाद रुपये मांगे, तो इन लोगों ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि हम अब बाकी पैसा नहीं देंगे, ज्यादा करोगे तो तुम्हारी हत्या करा देंगे। तहरीर लेकर अलीगंज थाने में गया। लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन वहां से भी निराशा मिली। तब जाकर न्यायालय की शरण ली है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद