फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जलभराव से परेशान लोग

Fri, 29 Jul 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
शहर में जलभराव से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। नाले की सफाई न होने से सड़कें डूब गई हैं। पालिका की अनदेखी पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मारहरा दरवाजा स्थित गली कुशान में बारिश, घरों के गंदे पानी के भराव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शहर में चारो ओर जलभराव की स्थिति है। गली कुशान में जलभराव का आलम यह है कि लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं। मोहम्मद असलम ने बताया कि कई बार पालिका को लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। मारहरा दरवाजे के पास स्थित नाले में गिरकर कई बार बच्चे घायल हो चुके हैं, लेकिन न तो नाले को ढकवाने के प्रयास किए जाते हैं और न ही साफ कराने के लिए कोई कदम उठाया जाता है। मोहम्मद शकील ने कहा कि बरसात तो अभी हुई है, लेकिन गली में पिछले तीन चार दिन से पानी भरा हुआ है। राजू ने कहा कि गली में कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं है, जिससे रात को अंधेरे में लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय बाशिंदे पालिका की अनदेखी से परेशान हो चुके हैं। चंद्रपाल कहते हैं कि केवल चुनाव के वक्त ही नेताओं को यह गलियां याद आती हैं। उन्होंने पालिका से जल्द से जल्द नाले की सफाई और जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में शब्बू, बबलू, राजकपूर, सेवती, अशोक, मोहसिन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें