एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। शुक्रवार रात गांव कलिंजर में एक घर से चोर आभूषण, नकदी ले गए। ग्राम कलिंजर निवासी अमर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह 30 मई को अपने परिवार के साथ रात लगभग 10 बजे घर पर सो रहा था।
रात में किसी समय चोर दूसरी मंजिल पर चढ़ आए और ऊपर बने कमरे में रखे दो बक्सों एवं अलमारी में रखी सोने की चेन, 3 अंगठियां, 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ झाले, चांदी की करधनी, दो जोड़ी पायलें, एक जूड़ा, 35 हजार रुपये तथा कपडे चोरी कर ले गए।
पुत्र मोहित शनिवार सुबह लगभग 6 बजे उठा। ऊपर से कुछ सामान लेने गया तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच व कार्रवाई की जा रही है।