फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ताले तोड़कर दो घरों से सामान ले गए चोर

Sun, 14 Jan 2024 12:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जानीपुर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ लिए। सामान चोरी कर ले गए। गांव के जयपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात को मेरा पूरा परिवार जानवर बांधने वाली जगह पर सो रहा था। सुबह जब घर पर पहुंचे तो सामार सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन


देखने पर साफ हो गया कि चोर घुसे हैं। बताया कि सोने की चेन, अंगूठी, पायल, खडुआ आदि आभूषणों के साथ 5000 रुपये भी चोर ले गए हैं। वहीं दूसरी चोरी सचिन कांत के घर में हुई। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार घर से बाहर था। मकान में ताला लगा हुआ था। गांव के लोगों ने चोरी होने की सूचना दी। घर आकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। एक सोने की चेन, चार अंगूठी, पायल तथा सिलिंडर चोरी हुआ है। थाना प्रभारी अरुण पवांर ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें