एटा। जिले में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। कुछ लोगों में 14 जनवरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी ह़ुई है।
ज्योतिषाचार्य गिरजेश पचौरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 2.54 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते मकर संक्रांति का पुण्यकाल प्रातः 7.15 से शाम को 6.21 बजे तक रहेगा। वहीं महा पुण्यकाल प्रातः 7.15 बजे से 9.06 बजे लगभग दो घंटे तक रहेगा।
बताया कि इस दिन गंगा स्नान व दान आदि का विशेष महत्व है। चंद्र कैलेंडर के बजाय सौर कैलेंडर के अनुसार इसकी गणना की जाती है।