अलीगंज क्षेत्र के गांव ग्लारपुर में चोरी के बाद मकान में बिखरा सामान।
- फोटो : अलीगंज क्षेत्र के गांव ग्लारपुर में चोरी के बाद मकान में बिखरा सामान।
अलीगंज। क्षेत्र के गांव ग्लारपुर में बुधवार की रात को चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोर पचास हजार की नकदी एवं जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
स्वर्गीय शिवपाल सिंह की पत्नी किताबश्री बुधवार को पुत्री के यहां एटा घूमने गई हुईं थी। रात में वापस न आने पर चोर मकान का ताला तोड़कर घुस गए। घर में रखी तिजोरी, अलमारी, बक्से आदि के ताले तोड़ दिए। बृहस्पतिवार की सुबह किताबश्री का बेटा प्रवीन घर में झाड़ू लगाने पहुंचा तो ताले टूटे देख उसका माथा ठनक गया। तत्काल उसने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। किताबश्री ने बताया चोर घर में रखे पचास हजार रुपये नकद एवं जेवरात ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने कहा रिपेार्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।