फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील अस्पताल में चोरी: ताला तोड़कर 23 का सामान किया पार, आठ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने की थी कार्रवाई

Sat, 01 Apr 2023 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आठ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील कर दिया। बीती 29 मार्च की आधी रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने लाखों की मशीनें व अन्य सामान पार कर दिया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में करीब आठ महीने पहले सील किए गए अस्पताल में चोर ताला तोड़कर घुस गए। 29 मार्च की आधी रात को घुसे चोरों ने अस्पताल से लाखों की मशीनें पार कर दीं। दरअसल यहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद इसे सील कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित ईशन नदी के पास आराध्या अस्पताल का है। अस्पताल संचालक अरुण प्रताप सिंह के भाई पवन कुमार सिंह निवासी सियाखास बरौली रोड थाना जवां जिला अलीगढ़ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। इसमें कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किए गए अस्पताल का ताला 29 मार्च की रात तोड़कर सामान चोरी किया गया है। 

यह सामान हुआ चोरी 

चोरी किए गए सामान में सीआरएम मशीन, सात मॉनिटर, तीन एलईडी, एक प्रिंटर, एक वेंटीलेटर आदि सामान करीब 23 लाख रुपये का चोरी हुआ है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सीआरएम मशीन को बताया जा रहा है। जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक की है। इस मशीन का प्रयोग हड्डी के ऑपरेशन के दौरान किया जाता है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई

पवन ने बताया कि मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अस्पताल को सील किया गया था। इसी ताले को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद सामान चोरी कर लिया। 30 मार्च की सुबह चोरी होने की जानकारी हुई तो डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई।

तहरीर मिली है, जांच की जा रही है-कोतवाल

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सील अस्पताल का ताला तोड़कर चोरी होने की तहरीर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सामान कम चोरी हुआ है। तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल पूरी होने के बाद सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें